Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: खाना खा रहे युवक के ऊपर गिरा लेंटर, मौत पर मचा कोहराम

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां घर के बारामदे में खाना खा रहे हैं युवक के ऊपर भर भराकर लेंटर गिर पड़ा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हाइलाइट्स-
-खाना खा रहे युवक के ऊपर गिरा लेंटर
लेंटर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल
परिजनों ने कराया युवक को अस्पताल में भर्ती
डॉक्टर ने किया युवक को मृत घोषित
नवाबगंज क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर का मामला

क्या है पूरा मामला
फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर निवासी 40 वर्षीय मुन्नालाल घर के बरामदे में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर लेटर भर भरकर गिर पड़ा। लेंटर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मुन्नालाल को मलवे से बाहर निकाला। परिजन उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने भी जानकारी
मृतक मुन्ना लाल की परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह खाना खा रहा था। तभी अचानक उसके ऊपर लेटर गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की तीन बच्चे हैं 14 वर्षीय शिवानी, 12 वर्षीय अजीत व 8 वर्षीय सुरजीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!