Breaking
1 Jul 2025, Tue

Kasganj: रिटायर्ड एडीएम की सिर कूंच कर निर्मम हत्या, गेस्ट हाउस में मिला शव

Kasganj (समाचार टाउन डेस्क)

खबर जनपद कासगंज से है जहां रिटायर्ड एडीएम की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक एडीएम का परिवार गाजियाबाद में रहता है। पुलिस ने परिवार को सूचना दे दी है।.

हाइलाइट्स
रिटायर्ड एडीएम की सिर कूंच कर निर्मम हत्या
रिटायर एडीएम का शव उन्हीं के गेस्ट हाउस में मिला
सुबह गेस्ट हाउस खोलने पहुंचे नौकर ने देखा शव
गाजियाबाद में रहता है मृतक एडीएम का परिवार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल
कासगंज के कोतवाली सदर के गांव गोराह का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद कासगंज की कोतवाली सदर के गांव गोराह निवासी रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र कश्यप का शव उन्हीं के गेस्ट हाउस में टीन शेड में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी फोटोग्राफी व वीडियो ग्राफी कर साक्ष्य एकत्रित किए। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। आपको बता दे की मृतक रिटायर्ड एडीएम का परिवार गाजियाबाद में रहता है। मृतक के एडीएम के दो बेटे व दो बेटियां हैं। मृतक का बड़ा बेटा शिवम अपनी मां मीना के साथ गाजियाबाद में रहता है। वहीं उसका छोटा बेटा सुमित अमेरिका में नौकरी करता है। छोटी बेटी निशा अमेरिका में अपने पति के साथ रहती है। बड़ी बेटी रिचा परिवार के साथ रामपुर में रहती है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र कश्यप  का फाइल फोटो

नौकर ने दी जानकारी
कासगंज के नगला कंचन नगर गांव निवासी धर्मेंद्र मृतक रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र कश्यप के यहां नौकरी करता है। उसने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 3 बजे वह एडीएम को चाय देकर अपने गांव चला गया था। सुबह 8 बजे वह जब गेट गेस्ट हाउस खोलने के लिए आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। नौकर ने अपने मालिक को फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। तो वह धबरा गया उसने यह जानकारी फोन से एडीएम के परिजनों को दी। नौकर धर्मेंद्र ने गेस्ट हाउस की दीवार कूद कर अंदर जाकर गेट खोला तो देखा कि टीन शेड़ में राजेंद्र कश्यप का खून से लथपथ शव पड़ा था। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दी जानकारी
एसपी अंकित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रिटायर्ड एडीएम की मौत की मिली थी जिस पर मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई थी। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट होगी। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

चार दिन पहले गेस्ट हाउस में हुई थी चोरी
आपको बता दे की एडीएम के मीनाक्षी गेस्ट हाउस में चार दिन पहले चोरी हुई थी। जिसके बाद से ही एडीएम राजेंद्र कश्यप वहां रहने लगे थे। मंगलवार की सुबह उनका खून से लथपथ शव गेस्ट हाउस की टीन में पड़ा मिला। एडीएम 6 साल पहले आजमगढ़ से रिटायर हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!