Breaking
11 Feb 2026, Wed

Lucknow: मात्र 52 फीसदी सरकारी कर्मचारियों ने दिया संपत्ति का ब्यौरा, पदोन्नति व वेतन रोकने की तैयारी में सरकार

Lucknow (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर राजधानी लखनऊ से हैं जहां सरकार के द्वारा राज्य कर्मचारियों से उनकी संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया था। लेकिन 30 जनवरी तक मात्र 52 फ़ीसदी सरकारी कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर अपडेट किया है। आज ब्यौरा देने की अंतिम तिथि है।

हाइलाइट्स-
-52 फ़ीसदी कर्मचारियों ने दिया संपत्ति का ब्यौरा
-30 जनवरी तक 52 फ़ीसदी कर्मचारियों ने दिया ब्यौरा
-31 जनवरी तक ब्यौरा देने की अंतिम तिथि
-जनवरी के वेतन रोकने की तैयारी में सरकार

क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश की प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों से उनकी संपत्ति का ब्यौरा  मानव संपदा पोर्टल पर मांगा था। कर्मचारी संपत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन दे सकते थे। सरकार के द्वारा संपत्ति का ब्यौरा देने की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी। आपको बता दे कि 30 जनवरी तक मात्र 52 फ़ीसदी कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दिया गया है। जबकि 48 फीसदी कर्माचारियों को संपति का ब्यौरा देना अभी भी बाकी है। प्रदेश में 8 लाख 32 हजार राज्य कर्मचारी है इनमें से मात्र 4 लाख 33 हजार कर्मचारियों ने ही संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

31 जनवरी अंतिम तिथि
सरकार ने ऑनलाइन संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए 31 जनवरी अंतिम तिथि घोषित की थी। वहीं आपको बता दे कि संपत्ति का ब्यौरा समय से ना देने वोले कर्मचारी की पदोन्नति के साथ-साथ वेतन भी रोकने की तौयारी में सरकार है। वही कार्मिक विभाग इस संबंध में जल्द ही स्पष्ट आदेश जारी करने की तैयारी में है वहीं सरकार 1 फरवरी के बाद सख्त आदेश भी जारी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!