Breaking
29 Mar 2026, Sun

Lucknow: योगी सरकार का शत्रु संपत्तियों को लेकर बड़ा फैसला

Lucknow:

देश के 20 राज्यों व तीन केन्द्र शासित प्रदेश में कुल 12 हजार 6 सौ 11 शत्रु संपत्ति की पहचान सरकार के द्वारा की जा चुकी है सबसे ज्यादा शत्रु संपत्ति उत्तर प्रदेश में जिसको लेकर योगी सरकार ने एक बडा फैसला लिया है…….

शत्रु संपत्तियों पर बनेगें चारा उत्पादन केन्द्र
प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है कि प्रदेश में जितनी भी शत्रु संपत्तियां है। उन सभी संपत्तियों को चारा उत्पादन व पशु संरक्षण केन्द्र स्थापित करेगी। प्रदेश में 7 हजार 6 सौ 24 गोशालाय है इनमें 12 लाख से अधिक गोवंश है। जिनके लिए चारा के कमी पड़ती है। चारे की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने फैसला लिया है कि इन सभी संपत्तियों को चारा उत्पादन केन्द्र खोलने जा रही है। चिन्हित शत्रु संपत्तियों से पर अतिक्रमण होने पर सरकार उसे खाली कराएगी।

क्या होती है शत्रु संपत्ति
भारत के बीच पाकिस्तान युद्ध के बाद बहुत से लोग पाकिस्तान चले गए थे। वो सभी लोग अपनी अपनी संपत्तियां छोड़कर चले गए थे। ऐसी संपत्तियों को सरकार ने अपने कब्जे में लिया था और इन सभी संपत्तियों को शत्रु संपत्तियां घोषित कर दी थी। 2017 में शत्रु संपत्ति अधिनियम के प्रवाधानों में संशोधन के बाद ऐसी सभी संपत्तियां केन्द्र के अधीन आ गई है।

प्रदेश में कितनी है शत्रु संपत्तियां
उत्तर प्रदेश में कुल 6 हजार 17 शत्रु संपत्तियां है। जिनपर अब योगी सरकार चारा उत्पादन केन्द्र व पशु संरक्षण केन्द्र खोलने जा रही है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!