संवाददाता समाचार टाउन
फर्रुखाबाद थाना शमशाबाद क्षेत्र के मोहल्ला बढ़ियन टोला में शनिवार को एक 38 वर्षीय सत्यवीर यादव ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना शमशाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार,सत्यवीर के परिवार पर पहले से दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था।कुछ महा पूर्व पहले सत्यवीर के बड़े भाई सहवीर की वाराणसी में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बड़े भाई के अचानक चले जाने से सत्यवीर काफी टूट गए था और काफी परेशान चल रहा था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
सत्यवीर ने शौच और नाश्ता करने के बाद खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला।इसके बाद जब परिजनों ने कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। अंदर सत्यवीर का शव फंदे से लटक रहा था।

परिजनों ने बिना देर किए तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस को रोशनदान तोड़कर कमरे में प्रवेश करना पड़ा। इसके बाद कमरे का मुख्य दरवाजा खोला गया और पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक सत्यवीर की अभी तक शादी नहीं हुई थी।अचानक दो बेटों की मौत से घर में कोहराम मचा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

