Breaking
5 Apr 2026, Sun

नवविवाहिता से अतरिक्त दहेज़ की मांग में मौत दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज:पुलिस ने मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर पत्नी की हत्या करने के आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के आजमपुर गांव निवासी रामसरन ने कोतवाली में अपने दामाद के खिलाफ नामजद तहरीर दी है जिसमें उसने आरोप लगाया कि उनकी बेटी सोभा देवी की हत्या उसके पति शिवेन्द्र उर्फ पिन्टू ने की है। रामसरन ने बताया उसने अपनी पुत्री सोभा का विवाह करीब 22 माह पहले कोतवाली के अमिलैया मुकेरी गांव निवासी शिवेन्द्र उर्फ पिन्टू के साथ किया था।

मृतक शोभा का फ़ाइल फोटो

परिजनों का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति शिवेन्द्र दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगा था। मांग पूरी न होने पर वह अक्सर सोभा के साथ मारपीट और झगड़ा करता था। मृतका के पिता का कहना है कि बीते 30 मार्च को दहेज लोभी पति ने इसी विवाद के चलते सोभा की जान ले ली। तहरी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!