Breaking
18 Jul 2026, Sat

कहीं पेड़ की टहनियां गिरीं तो कहीं टूटा पोल अंधेरे में डूबे 300 गांव, तीन दिन से बिजली व्यवस्था धड़ाम।

संवाददाता समाचार टाउन 

-कहीं पेड़ की टहनियां गिरीं तो कहीं टूटा पोल, जिम्मेदार रात में नहीं कर रहे फाल्ट दुरुस्त

कम्पिल:बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बदहाल हैं। लगातार तीन दिनों से ग्रामीण अँधेरे में राते गुजार रहें हैं।

33/11 बिजली उपकेंद्र रुटौल से भटासा, न्यू भटासा, पितौरा, कंपिल सहित चार फीडरो से क्षेत्र के करीब 300 गाँवो की आपूर्ति की जाती हैं। शनिवार रात करीब 8 बजे तेज हवा चलने से एचटी लाइन पर पेड़ की टहनियां गिरने से उपकेंद्र ठप हो गया। गांव न्यामतपुर क़े पास पोल टूटकर जमीन पर गिर गया। हलांकि जिम्मेदार रात मे ही पेट्रोलिंग कर फाल्ट खोजने की बात कह रहें है। मगर विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों क़ो लगातार तीसरे दिन भी अँधेरे मे रात गुजारनी पड़ी।

गौरतलब हैं की गुरुवार, शुक्रवार क़ो भी रात मे तेज हवा चलने से आपूर्ति वाधित रही थी। ग्रामीणों का आरोप हैं। जिम्मेदार रात मे फाल्ट नहीं सही कर रहें हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बदहाल हैं। ग्रामीणों ने एक लाइनमैन पर भी फोन न उठाने का आरोप लगाया हैं। रविवार दोपहर करीब 1 बजे भटासा फीडर की आपूर्ति बहाल हो सकी। जबकि पोल टूटने से दो गाँवो की आपूर्ति अभी भी ठप हैं।

कायमगंज ग्रामीण जेई जावेद अहमद खां ने बताया फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल कर दी गयी है। शेष दो गाँवो की भी आपूर्ति शीघ्र ही बहाल की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!