Breaking
3 Jun 2026, Wed

किराना दुकान में सेंध लगाने वाले तीन चोर गिरफ्तार,चोरी का माल बरामद।

संवाददाता समाचार टाउन 

कायमगंज:कोतवाली कायमगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।लगातार कस्बा व क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से अफरा तफरी का माहौल देखने को मिल रहा था।वही पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान लग रहे थे।जिसके चलते अपनी साख को बचाने के लिए और अपने छवि को बनाए रखने के लिए पुलिस बढ़ी कार्यवाही करते हुए। चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस ने पितौरा अचरा मार्ग स्थित बेरिया तिराहे के पास दुकान में हुई चोरी की घटना का तीन दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रविवार दोपहर झब्बूपुर क्रॉसिंग के पास से तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दुकान से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया गया है।

नगर से सटे पितौरा गांव निवासी अनीस मोहम्मद की दुकान से बीते 1 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने दीवार काटकर भारी महंगे ब्रांड के गुटखा और सिगरेट चोरी कर लिए थे। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।

क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी, कस्बा चौकी प्रभारी अंकुर भाटी चोरों की धरपकड़ में जुटी थी। रविवार दोपहर करीब 1 बजकर 45 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदात में शामिल आरोपी कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने झब्बूपुर क्रॉसिंग पर घेराबंदी कर तीन युवकों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपितों में आशू निवासी जटवारा, आकाश निवासी जटवारा और दानिश उर्फ अरबाज निवासी प्रेमनगर, शामिल है। पुलिस के मुताबिक, इनके पास से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!