Breaking
1 Oct 2026, Thu

मांगों को लेकर संविदा एएनएम ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना प्रदर्शन।

संवाददाता समाचार टाउन 

कायमगंज/फर्रुखाबाद:वेतन वृद्धि, नियमितीकरण, एरियर तथा समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर संविदा एएनएम ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एएनएम द्वारा अपनी मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की गई है।

संविदा एएनएम का कहना है कि लंबे समय से वह अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। मांगों को लेकर 21 सितंबर 2026 से लखनऊ स्थित एनएचएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किए जाने का भी पत्र में उल्लेख किया गया है।

कायमगंज ब्लॉक की संविदा एएनएम ने सामूहिक रूप से धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग करने की बात कही है। इसके चलते एएनएम के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है।

एएनएम ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज को पत्र देकर अपनी स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने मांगों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!