Breaking
3 Jun 2026, Wed

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी आरती सिंह ने इधर से उधर किए चार क्षेत्राधिकारी।

संवाददाता समाचार टाउन 

फर्रुखाबाद: जनपद की कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सक्रिय और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। उन्होंने जिले के सभी चार क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है।

​कुछ इस तरह है नई तैनातियाँ:

​​सीओ अमरपाल: पुलिस लाइन में तैनात सीओ अमरपाल को अब अमृतपुर क्षेत्र का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।

​सीओ संजय वर्मा: अमृतपुर में तैनात संजय वर्मा को पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

​सीओ अभय वर्मा: यातायात क्षेत्राधिकारी अभय वर्मा को अब नगर क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय: नगर क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात ऐश्वर्या उपाध्याय को वहां से हटाकर अब सीओ यातायात बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!