Breaking
5 Apr 2026, Sun

रिक्शा में बैठी वृद्धा के कान से कुंडल पार दवा लेकर घर लौट रही थी महिला।

संवाददाता समाचार टाउन 

-दवा लेकर घर लौट रही थी महिला, राजस्थान की दो संदिग्ध महिलाएं पुलिस निगरानी में, जांच में जुटी पुलिस

कम्पिल:दवाई लेकर ई रिक्शा से घर वापस जा रही वृद्धा के महिलाओं ने कान से कुंडल निकाल लिया। ई रिक्शा से उतरने पर महिला को जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्र के गांव होतेपुर निवासी वृद्धा शिवरानी रविवार दोपहर दवाई लेने कंपिल आई थीं। वह ई रिक्शा से घर वापस जा रही थी। आरोप है कि उसी समय रास्ते में दो महिलाओं ने वृद्धा के एक कान का कुंडल निकाल लिया। ईरिक्शा से उतरते समय वृद्धा को कान से कुंडल गायब होने की जानकारी हुई। वृद्धा के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने संदिग्ध महिलाओं को घेर लिया। आरोप है कि तब तक आरोपित महिलाओं ने कुंडल गायब कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस वृद्धा व अन्य दोनों महिलाओं को थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने स्वयं को राजस्थान निवासी बताया। पुलिस महिलाओं से पूछताछ के रही है। पीड़िता ने स्वजनों के साथ तहरीर दी। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!