Breaking
13 Feb 2026, Fri

शिवाला मंदिर में गूंजे शिव के जयकारे, हरिद्रा अभिषेक के साथ शुरू हुआ महोत्सव।

संवाददाता समाचार टाउन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हुआ हल्दीपरिजनों यहां की रस्म, ढोल नगाड़े पर शिव के भजनों पर झूमे भक्त

 

कायमगंज/फर्रुखाबाद:महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर नगर के शिवाला मंदिर में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा है। महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए मंदिर परिसर को सुगंधित फूलों और रंग-बिरंगी दूधिया लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। शिवाला अभिषेक परिवार की ओर से ज्योतिषाचार्य पंडित गौरव मिश्र के सानिध्य में विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, जिसमें भक्तों ने महादेव का आशीर्वाद लिया।

महोत्सव के शुभारंभ पर भगवान शिव का हरिद्रा अभिषेक विधि-विधान से किया गया। इस दौरान पंडित गौरव मिश्र की मौजूदगी में भगवान शिव का सहस्रार्चन अभिषेक गंगाजल और गौ-दूध से संपन्न हुआ। अभिषेक के पश्चात भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूजन के दौरान भक्तों ने सामूहिक रूप से शिव चालीसा समेत कई शिव मंत्रों का पाठ किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और शंख-घंटे की गूँज के बीच भक्तों ने भगवान शिव के भजनों पर जमकर नृत्य किया। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भोलेनाथ की विशेष आराधना की।

फोटो परिचय- शिवाला मंदिर में हरिद्रा अभिषेक के साथ शुरू हुआ महोत्सव

ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. गौरव मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि के मुख्य पर्व पर 15 फरवरी को नगर में भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी। यह बारात नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरेगी, जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रवण कौशल, अर्पित जैन, प्रियांशु भारद्वाज, विजय गुप्ता, अनुभव गुप्ता, दीपक दुबे, सुमित वर्मा, संजय कुमार गुप्ता, हिमांशु भारद्वाज, सोनू, दीपक वर्मा और निक्की सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!