Breaking
5 Apr 2026, Sun

जमीन के विवाद में घर में घुसकर मां-बेटे को हमलावरों ने किया लहूलुहान।

संवाददाता समाचार टाउन 

कटरी क्षेत्र का है मामला, पुलिस ने दंपति समेत तीन के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

कायमगंज:कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मढैया गांव में जमीन के विवाद को लेकर हमलावरों ने एक घर में घुसकर धारदार हथियार से वार कर मां और बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों ने कमरे में बंद होकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तराई के अलीगढ़ मढैया गांव निवासी जयसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही राजेंद्र, उसकी पत्नी ममता और पुत्र ब्रजेश एक राय होकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने जयसिंह पर जमीन नाम करने का दबाव बनाया। जब जयसिंह ने इसका विरोध किया, तो आरोपितो ने धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया।

जयसिंह की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां जनुका देवी और पत्नी गुड्डी देवी उसे बचाने दौड़ीं। हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और मारपीट कर जनुका देवी को लहूलुहान कर दिया। खुद को घिरता देख पीड़ितों ने भागकर कमरे में शरण ली और अंदर से कुंडी लगाकर जान बचाई। सूचना मिलते ही कुंआखेडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजेंद्र, ममता और ब्रजेश के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!