Breaking
12 Feb 2026, Thu

संवाददाता समाचार टाउन

-भाकियू ने जिलाधिकारी को भेजा मांग पत्र, समाधान की उठाई मांग

कायमगंज/फर्रुखाबाद:भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मांग रखी है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी सहित कई समस्याओं को लेकर
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समाधान की मांग की है।
भाकियू नेताओं ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि स्थानीय अस्पताल खुद बीमार है। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन और वार्ड बॉय का अभाव है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। नेताओं ने मांग की कि पर्चा और दवा काउंटर पर भारी भीड़ को देखते हुए महिला व पुरुष की अलग-अलग लाइन लगवाई जाए।

अस्पताल परिसर में गंदगी बनी रहती है। उन्होंने नियमित और कई बार सफाई की मांग की। किसानों ने तहसील प्रशासन से मांग की और की कहा कि तहसील में लंबे समय से वरासतों की फाइलें लंबित पड़ी हुई हैं, जिससे किसान परेशान हैं। फाइलों का समयबद्ध निस्तारण न होने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना, मंजेश यादव, विनीत कुमार और प्रताप सिंह गंगवार ने दो टूक कहा कि यदि इन जनहित की समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं हुआ, तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!