संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद:नगर के सीपी विद्या निकेतन में शुक्रवार से काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच शुरूहो गईं। पहले दिन कक्षा 12वीं आईएससी के छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी प्रथम (अंग्रेजी भाषा) विषय की परीक्षा दी। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे की पाली में आयोजित इस परीक्षा में कुल 283 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 282 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए विजिटिंग इंस्पेक्टर प्रोफेसर रामबाबू मिश्रा उपस्थित रहे।

वहीं, मॉडर्न पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद की डॉ. अंबिका शर्मा ने सुपरवाइजिंग एग्जामिनर की मुख्य भूमिका निभाई। उनके साथ बीपीएस एटा के अजय यादव और मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सुरेंद्र सिंह ने भी पर्यवेक्षण का दायित्व संभाला। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने कक्ष निरीक्षक के रूप में निदा नकवी, आदित्य रोहित सहाय, अश्विनी कुमार, उज्ज्वल पांडे, अजीत प्रताप सिंह, श्रवण कुमार शुक्ला, गौरव दीक्षित, चंदन कुमार, हरी रागा और आलोक कुमार पांडे ने अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया।

फोटो परिचय परीक्षा देते परीक्षार्थी
सत्र की पहली परीक्षा से पहले विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल एवं प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य आरके बाजपेई और उप-प्रधानाचार्य दीपक जैना ने परीक्षार्थियों को संयम के साथ पेपर हल करने की प्रेरणा दी।

