Breaking
13 Feb 2026, Fri

संवाददाता समाचार टाउन

हादसो मे चार घायल,हालत गंभीर

कायमगंज/फर्रुखाबाद

अलग अलग हादसों मे क्षेत्र के गांव गउटोला निवासी सुरजीत, कम्पिल क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर राजकुमार निवासी नन्दराम, नगर के मोहल्ला बजरिया रामलाल निवासी शोभित नारायन का 10 वर्षोंय पुत्र स्वम नारायन व काज़म खा निवासी मोहम्मद शकेव की 8 वर्षोंय पुत्री अरीवा घायल हो गई। आसपास के लोगों व 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहाँ सभी घायलों का इलाज हुआ।

महिला ने पिया ज़हर, हालत गंभीर।

कायमगंज/फर्रुखाबाद

क्षेत्र के गांव महादेवपुर निवासी रीना ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत मे परिजन सीएचसी लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

अवैध शराब बेचने जा रहे दो गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज।

कायमगंज/फर्रुखाबाद:

कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह फोर्स के साथ प्रेमनगर गांव की ओर जा रहे थे। तभी दो व्यक्ति प्रेमनगर की तरफ से पैदल आते दिखाई दिए। जैसे ही दोनों ने पुलिस को देखा तो फिर बापस होकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने दौड़ कर गांव की तरह दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम प्रेमनगर निवासी राजन उर्फ राजा और अनिकेत उर्फ मिथुन बताया। उनके पास से पुलिस को दस दस लीटर देशी कच्ची शराब बरामद हुई, जिसे वह बेचने जा रहे थे। पुलिस ने गिरफ़्तार कर दोनों के खिलाफ आवकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!