संवाददाता समाचार टाउन
🇮🇳 तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है। 🇮🇳
15 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे देश की आजादी, वीरता और बलिदान की गौरवगाथा का प्रतीक है। यह वह दिन है जब हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी मिलकर संकल्प लें कि देश की एकता और अखंडता को हमेशा मजबूत बनाए रखेंगे। जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करेंगे और अपने भारत को स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित, विकसित और मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।
हमारे दिल में देशप्रेम की भावना हमेशा जीवित रहे, तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराता रहे और भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ता रहे।
आओ मिलकर एक ऐसा भारत बनाएं, जिस पर आने वाली पीढ़ियां गर्व कर सकें।
🇮🇳 वंदे मातरम्!
🇮🇳 जय हिन्द! जय भारत! 🇮🇳
आप सभी देशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

