Breaking
15 Aug 2026, Sat

शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।

संवाददाता समाचार टाउन 

 

कायमगंज/फर्रुखाबाद:कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ की गई। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन, पराक्रम एवं शौर्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अमर सिंह जी, सरस्वती वर्मा जी सुनील चक और सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया तथा एनसीसी की छात्रा ने अपने उदबोधन में भगत सिंह जैसे क्रांतिकारीयों के जीवन पर प्रकाश डाला।

बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत भाषण में एक सैनिक के जीवन, उसके उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने नाटक, नृत्य एवं गायन के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया। बॉर्डर पर खड़े रक्षकों के साहस के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, सभी में वीरता, साहस एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार किया। मुख्य अथिति पुर्व विधायक श्री अमर सिंह जी ने अपने उदबोधन में कहा की विद्यार्थी और देश के जवान दोनों ही देश के उत्थान में अपनी सहभागिता निभाते है तथा नए आयाम कायम करते है।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री लक्ष्मी नारायण अग्रवाल एवं मैनेजर महोदया श्रीमती मोनिका अग्रवाल जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में देश के प्रति प्रेम, माता पिता के कर्तव्य, समर्पण एवं जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपना समय प्रबंधन करने हेतु प्रेरित किया।

सभी प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण एवं अतुलनीय सहभागिता ने समारोह को और अधिक भव्य बना दिया। पूरे परिसर में देशभक्ति, उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। जूनियर विंग की प्रधानाचार्या श्रीमती नाहिद जाफरी ने संस्थान की तरफ से उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त्त किया, कार्यक्रम में विद्यालय के सम्मानित अतिथिगण, प्रधानाचार्य श्री सुतीक्षण श्रीवास्तव्, श्री अनिल बाबू तिवारी, उप-प्रधानाचार्य श्री प्रभंजन कुमार, एनसीसी लेफ्टिनेट शिल्की मिश्रा , म्यूजिक टीचर श्रीमती ममता सिंह एवं श्री नितिन, लक्ष्मी गंगवार, शायना खान, पीटीआई शोभा व अजेन्द्र मनीष गौर, , अनुराधा यादव, माहीन खान, नीलेंद्र दीक्षित, राजीव गंगवार, श्रुति शर्मा, नैंसी आदि शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे| मंच का संचालन कक्षा 10वीं एवं 11वीं की छात्रा सुहानी सिंह और आराध्या गंगवार द्वारा देशप्रेम की भावना में लिप्त होकर प्रभावशाली ढंग से किया गया।

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोरम प्रस्तुतियों के पश्चात समारोह का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम ने सभी के हृदय में देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक प्रबल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!