Breaking
28 Sep 2026, Mon

खेत में भट्टा मालिक के द्वारा करे गए गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान हादसा, 2 किशोरो की मौत।

संवाददाता समाचार टाउन 

कायमगंज/फर्रुखाबाद:खेत में मिट्टी कटने से बने गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने के बाद उसमें नहाने गए बच्चों के साथ हादसा हो गया। गहरे पानी में जाने के कारण दो किशोर डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में डूबे बच्चों की तलाश शुरू की।

 

जानकारी के अनुसार चंदू पुत्र विनोद सक्सेना, नन्हे पुत्र विनोद सक्सेना, सूरज पुत्र विनोद सक्सेना तथा मोनू पुत्र राजपाल उर्फ हरि यादव गड्ढे में भरे पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान सूरज और मोनू गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में नहा रहे चंदू और नन्हे ने किसी तरह बाहर निकलकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद सूरज पुत्र विनोद सक्सेना को पानी से बाहर निकाला गया।आनन फानन में परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में पहुंचाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

वही मोनू पुत्र राजपाल उर्फ हरि का पुत्र अधिक गहराई के कारण काफी देर तक पता नहीं चला।जिसकी गोताखोर तलाश करते रहे कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे बच्चे को भी गहरे पानी से बाहर निकाला गया।

बताया गया कि विनोद सक्सेना की तीन बेटियां हैं, जिनमें काजल की शादी हो चुकी है, जबकि कोमल और गोरी अभी अविवाहित हैं। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।शवों का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।वही मौके पर सीओ अजय वर्मा, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल,तहसीलदार समित प्रशासन मौजूद रहा।

दो किशोरों की मौत की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सूरज के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि विनोद सक्सेना की तीन बेटियां हैं, जिनमें काजल की शादी हो चुकी है, जबकि कोमल और गोरी अभी अविवाहित हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अजय वर्मा, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल, तहसीलदार सहित तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जानकारी ली।

ग्रामीणों का कहना है कि खेत में ईंट पथाई के लिए अत्यधिक मिट्टी काटे जाने से काफी गहरा गड्ढा बन गया था, जिसमें लगातार बारिश के बाद पानी भर गया। इसी गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!