संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद:खेत में मिट्टी कटने से बने गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने के बाद नहाने गए चार बच्चों में से दो किशोर गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों पानी में डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार चार युवक भट्टा मालिक के द्वारा मट्टी खनन के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में नहा रहे थे।तभी सूरज पुत्र विनोद व मोनू पुत्र राजपाल उर्फ हरि यादव नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दर्दनाक मौत हो गई।

सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद दोनों किशोरों के शव उनके घर पहुंचे तो कटरा रहमत खां में मातम छा गया। शवों को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी गमगीन नजर आए। बताया गया कि हादसे के बाद से दोनों परिवारों के घरों में चूल्हा तक नहीं जला। कल दोपहर से सोमवार दोपहर तक परिवार के लोग गहरे सदमे में रहे।बताया जा रहा है कि मोनू और सूरज आपस में दोस्त थे और दोनों के घर एक ही गली में महज करीब 20 कदम की दूरी पर हैं। दोनों की एक साथ मौत ने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे मोहल्ले को झकझोर दिया। जब दोनों के शव घर पहुंचे तो गली में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। कम उम्र में दोनों किशोरों की मौत से परिवारों के सामने दुख के साथ-साथ आर्थिक संकट की चिंता भी खड़ी हो गई है। हादसे के बाद कटरा रहमत खां में शोक का माहौल बना हुआ है।
देर शाम दोनों दोस्तों का बराबर से गड्ढा खोद कर उसमें दफना कर अंतिम संस्कार किया गया।

