Breaking
14 Jan 2026, Wed

जवानी के नाम पर बुजुर्गों को लूट रहे दंपित

ठग दंपित ने किया कांड, हर कोई जानकर हैरान, आखिर कैसे ठगी गई बुजुर्गों से मोटी रकम……. पढिए रिपोर्ट

संवाददाता, कानपुर।

कानपुर से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दंपति ने बुजुर्गों को जवान बनाने के नाम पर करोड़ो की ठगी कर ली। आरोपित पति पत्नी बुजुर्गों को जावन बनाने के नाम पर उनको लुभाते थे और उन्हे अपने जाल में फंसाते थे। खबर विस्तार से…..

दरअसल कानपुर के स्वरुप नगर के रहने वाले ठग दंपति राजीव दुबे व उसकी पत्नी रश्मि दुबे ने साकेत नगर में ‘रिवाइवल वर्ल्ड’ के नाम से एक थैरपी सेन्टर खोला था। थैरपी सेन्टर में ठग दंपित ‘आक्सीजन थेरपी’ के नाम पर बुजुर्गों को ठगने काम करते थे। ठग दंपित एर बार थेरपी के नाम पर बूढ़ों से 60,000 से लेकर 90,000 हजार तक वसूलते थे। ठग दंपित ने स्थानीय लोगों से दावा किया कि उन्होने इजरायल से बुजुर्गों को जवान कर देने वाली मशीन मंगाई है। मशीन व थेरपी के माध्यम से 60 साल का बुजुर्ग 25 साल का हो जाएगा।

कैसे हुआ खुलासा?

जब थेरपी करा रहे लोगों को अपनी उम्र में कोई परिवर्तन नहीं दिखा तो उन्हे लगा कि वो सभी ठगी का शिकार हुए है। जिस पर उन्होने ठग दंपति से पैसे वापस मांगे। दंपति गोल गोल बाते धुमाने लगे। जिसके बाद दंपित फ्लैट पर ताला लगा कर फरार हो गए।

पुलिस से की शिकायत।

रेनू सिंह चंदेल ने पुलिस से शिकायत की और बताया कि ठग दंपति ने उनसे सम्पर्क किया था और आक्सीजन थेरपी  के बारे में बताया था। जिसके बाद उन्होने भी कई सारे लोगों को ठग दंपित के साथ जोड़ा था। बहुते से लोगों ने मेरे माध्यम से ठग दंपति को पैसे दिए थे। पीड़ित रेनू सिंह चंदेल ने ठग दंपित के खिलाफ गोविन्द नगर थाने में  एफआईआर दर्ज कराई।

क्या कहना है पुलिस का?

एसीपी अंजली विश्वकर्मा का कहना है कि ठंग दंपति के खिलाफ एफआई दर्ज कर ली गई। फिलाल जांच की जा रही है। दंपति के फ्लैट पर ताला लगा हुआ है। पुलिस दंपति की तलाश में जुटी है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!