Breaking
13 Nov 2026, Fri

Farrukhabad:बालिका से दुष्कर्म का प्रय़ास, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क):

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां जानवर चराने खेत पर गई बालिका के साथ दो व्यक्तियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के बाबा ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया।  

हाइलाइट्स-
-बालिका के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास
-बाबा ने कराई आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
-खेत पर जानवर चराने गई थी बालिका
-कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्व्यरमीण ने थाने में दिए प्रर्थान पत्र में कहा कि उसकी 10 वर्षीय नातिन घर से करीब 2 किलोमीटर दूर कटरी क्षेत्र में जानवरों को चराने शुक्रवार को गई थी। दोपहर 3 बजे आरोपी युवक भी जानवर चराने पहुंचा। उन्होंने बालिका को उठा लिया और झाड़ियां में ले गए। यहां युवक बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की बालिका की चिल्लाने पर युवक भाग गए। शाम 6 बजे घर पहुंची बालिका ने पूरी घटना दादी को बताई। मामले में पुलिस ने मजरा नगला पन्ना के मुनीम व चैया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पिता करता दिल्ली में नोकरी
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित बालिका के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। बालिका जब 3 दिन की थी। इस दौरान उसकी मां का निधन हो गया था। बालिका अपने बाबा दादी के पास ही रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!