Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: ट्रक व बाइक की भिंडत में बाइक सवार की मौत, दो गंभीर घायल

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां ट्रक में बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहां पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हाइलाइट्स-

-तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक क टक्कर
-हादसे में बाइक सवार की मौत, दो गंभीर घायल
-शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
-कमालगंज क्षेत्र के गांव कतरोली पट्टी का मामला

क्या है पूरा मामला
फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के मोहल्ला बारा पत्थर निवासी ठाकुर सज्जन सिंह अपने साथी मास्टर कालोनी निवासी नीतिक व एक अन्य के साथ कन्नौज जनपद के छिबरामऊ गए थे। वहां से यह तीनों बाइक से बुधवार की देर शाम वापस घर जा रहे थे। इस दौरान कमालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कतरोली पट्टी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची वहां उन्हें दो युवक सज्जन सिंह व नीतिक घायल मिले। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया तीसरा युवक कहीं चला गया। दोनों को कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया यहां चिकित्सक ने ठाकुर सज्जन सिंह को मृत बता दिया। जबकि घायल का उपचार चल रहा है। घायल नीतिक ने बताया वह बुधवार को बाइक से ही छिबरामऊ गए थे वापस आते समय यह घटना हो गई। बताया हम तीन साथी गए थे। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है। वही शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!