Breaking
8 Mar 2026, Sun

Farrukhabad: बाग में वृद्ध महिला का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क) –

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां एक वृद्ध महिला का शव बाग में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण शव को मोर्चरी में रखवाया।

हाइलाइट्स-

वृद्ध महिला का शव बाग में मिला
-नहीं हो पाई शव की शिनाख्त
-पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
-मऊदरवाजा के रेलवे अंडरपास का मामला 

बाग में मिल वृद्ध महिला का शव
फर्रुखाबाद जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव गढिया स्थित रेलवे अंडरपास के पास बाग में एक पेड़ के पास वृद्ध महिला का शव पड़ा मिला। रेलवे कर्मियों ने शव मिलने की सूचना डॉयल 112 को दी। डॉयल 112 व थाना मऊदरवाजा प्रभारी बलराज भाटी ने मौके पर पहुंचकर जांच पडताल की। वहीं महिला के शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस को वृद्ध महिला के पास से एक झोला मिला। जिसमें महिला के कपडे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्ध महिला की उम्र लगभग 72 वर्ष है।

लोगों ने दी जानकारी
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध महिला अक्सर पंडाबाग के पास बैठी रहती है। वहां से निकलने वाले लोग उसे खाना आदि चीजें दे देते है। देर शाम तक महिला रेलवे स्टेशन पर आ जाती थी। लेकिन महिला बाग में कैसी पहुंची इसकी जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!