Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: संसद में हंगामे के बीच गिरे सासंद, राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

लोकसभा में हंगामे के दौरान फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद असंतुलित होकर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सभी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्होंने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया।

हाइलाइट्स-

अंसतुलित होकर गिरे सांसद, गंभीर घायल
लोकसभा में हंगामा के दौरान हुआ हादसा
सांसद को अस्पताल में कराया गया भर्ती
राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप

सीढियो से गिरकर सांसद गंभीर घायल
संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे थे। जहां गुरुवार को संसद में संविधान और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मुद्दे पर बहस के बीच धक्का मुक्की हो गई। इसी दौरान भाजपा सांसद असंतुलित होकर गिर पड़े। जब वह गिरे तो उनके पास राहुल गांधी खड़े हुए थे। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद के गिरने की वजह से उनके गंभीर चोट आई। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां उनका सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड किया गया।

पीएम का सीएम ने की फोन पर बात
संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान हंगामा हो गया। जिसमें भाजपा सांसद गिरकर गंभीर घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा सांसद का हाल-चाल जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे फोन पर बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।

भाजपा सांसद के भतीजे ने लगाया आरोप
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे राहुल राजपूत ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने सलमान खुर्शीद की हार का बदला लिया है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी असल सोच तालिबानी है जिस तरह तालिबान में लोगों को घायल किया जाता है ठीक उसी तरीके से राहुल गांधी ने सांसद मुकेश राजपूत को घायल करने का काम किया है। इधर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के घायल होने की सूचना पर उनकी पत्नी सौभाग्यवती राजपूत अपने बेटे के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!