Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: कलेक्ट्रेट में मनाई गई भारत रत्न वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी, हुई कई प्रतियोगिताएं

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से फतेहगढ़ स्थित कलेक्टर सभागार में भाषण, एकलव काव्य पाठ व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी, विधायक अमृतपुर, विधायक भोजपुर आदि मौजूद है।

हाइलाइट्स-

-कलेक्ट्रेट में मनाई गई भारत रत्न वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी
-जन्म शताब्दी की मौके पर कलेक्ट में हुआ कई कार्यक्रमों का आयोजन
-जिलाधिकारी व विधायकों ने विजय छात्र व छात्राओं को किया सम्मानित
-जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट का है मामला 

जन्म शताब्दी के मौके पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के मौके पर फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से उत्साह सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले हैं कई स्कूलों व डिग्री कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। इस दौरान प्रतियोगिता में विजय छात्र व छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित किया।

भाषण प्रतियोगिता में निवेदिता ने मारी बाजी
भाषा प्रतियोगिता में बद्री विशाल पीजी कॉलेज की छात्रा निवेदिता प्रथम स्थान पर रही। वहीं द्वितीय स्थान पर प्रिया वैष्णवी मिश्रा व तीसरे स्थान पर अर्चना राजपूत रही। अतिथियों ने क्रमशः 10 हजार, 5 हजार  व 25 सौ विजय छात्राओं को दिए।

एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में शिवा ठाकुर ने मारी बाजी
एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कायमगंज नगर के सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के शिव ठाकुर व द्वितीय स्थान सीपी विद्या निकेतन के ही आशुतोष पांडे व तृतीय स्थान फर्रुखाबाद के मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज के तनु अग्निहोत्री ने प्राप्त किया पुरस्कार स्वरूप तीनों को क्रमशः 10 हजार, 5 हजार  व 25 सौ विजय छात्र व छात्राओं को प्रदान किए।

निबंध प्रतियोगिता में चेतन ने मारी बाजी
निबंध प्रतियोगिता में मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज की चेतना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरपीआईसी मुरहास के सौरभ कुमार को द्वितीय स्थान बाबा राम राजपाल की छात्रा मुस्कान को तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सभी को क्रमशः 5000 3000 ₹2000 प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!