Lucknow (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर राजधानी लखनऊ से है जहां पुलिस में लूट व बलात्कार के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को डबल एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया। पहली मुठभेड़ गोमती नगर तो वहीं दूसरी मुठभेड़ कृष्णा नगर में हुई।
हाइलाइट्स-
-उत्तर प्रदेश पुलिस का लंगड़ा अभियान जारी
-राजधानी में पुलिस ने किया डबल एनकाउंटर
-लूट व बलात्कार जैसे मामलों में फरार थे आरोपी
-गोमती नगर व कृष्णा नगर में हुए एंनकाउंटर
क्या है पूरा मामला
राजधानी लखनऊ में पुलिस ने गुरुवार की तड़के गोमती नगर के जनेश्वर पार्क पुल के नीचे व कृष्णा नगर के विजयनगर इलाके में दो एनकाउंटर किया। पुलिस ने एनकाउंटर में लूट व बलात्कार जैसे दर्जनों मामलों में फरार चल रहे हैं चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को आरोपियों के पास से हथियार, गाड़ियां और लूट का सामान बरामद किया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
कृष्णा नगर में हुआ पहला एनकाउंटर
गुरुवार की तड़के 2:00 बजे कृष्णा नगर इलाके के विजयनगर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार शमीम और गौतम दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तो उन्होंने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में शमीम के पैर में गोली मार दी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गंभीर रुप से घायल बदमाश का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। आपको बता दें कि शमीम पर लूट , बलात्कार और नकाबजनी के दो दर्जन मुकदमे दर्ज है। वहीं दूसरे बदमाश आकाश पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।
गोमती नगर में हुआ दूसरा एनकाउंटर
पुलिस ने दूसरा एनकाउंटर 2:40 पर गोमती नगर इलाके में जनेश्वर पार्क के नीचे किया। जिसमें पुलिस ने लूट के मामले फरार चल अमन सिंह राठौड़ और उसके साथी वीर यादव को घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस को उनके पास से एक कार, अवैध असला और मोबाइल बरामद किया है।