Breaking
11 Feb 2026, Wed

Bihar: घरने पर बैठे प्रशांत किशोर को थप्पड़ मार कर पुलिस ने हटाया

Bihar (समाचार टाउन डेस्क) 

बीपीएसी छात्रों के समर्थन में बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया। इसके बाद पुलिस उन्हें एम्स में ले गई। जहां पुलिस को काफी विरोध का समाना करना पडा।

हाईलाइट-
बीएससी छात्रों के समर्थन में बैठे प्रसाद किशोर
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया
पुलिस ने प्रशांत किशोर के मारा थप्पड़
बिहार के पटना स्थित गांधी मैदान का मामला

क्या है पूरा मामला
BPSC छात्रों के समर्थन में बैठे जन सुरज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को सोमवार की सुबह करीब 4:00 बिहार पुलिस ने उन्हें गांधी मैदान से उठा लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें एम्स अस्पताल ले गई। जहां उन्होंने किसी भी प्रकार के इलाज करने से मना कर दिया। आपको बता देगी 2 जनवरी शाम 5:00 बजे से प्रसाद किशोर बीपीएससी छात्रों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे थे। जब पुलिस ने प्रशांत किशोर को गिरफ्तार किया तब पुलिस को काफी विरोध झेलना पड़ा। सूत्रों की माने तो प्रशांत किशोर को पुलिस ने एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन्हें जबरदस्ती एंबुलेंस में बैठाया गया। मुजफ्फरपुर कोर्ट ने प्रशांत किशोर के ऊपर बीएससी छात्रों को भड़काने कि आरोप में केस दर्ज किया है।

बीएससी छात्रों की मांग
आपको बता दे की बीएससी छात्रों की मांगे की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर परीक्षा को दोबारा कराया जाए। उनका कहना है कि एक परीक्षा हो और एक ही रिजल्ट आए। जिससे सभी अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो सके। उनका कहना है कि 911 केन्द्रों पर हो चुकी परीक्षा का प्रश्न पत्र 4 जनवरी को एक केंद्र में होने वाली परीक्षा का प्रश्न पत्र एक जैसे कैसे हो सकता है। अगर 4 जनवरी को होने वाली परीक्षा का प्रश्न पत्र पहले की परीक्षा के क्वेश्चन पेपर से आसान रहा तो बाकी छात्रों के साथ न्याय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!