Breaking
13 Nov 2026, Fri

Etah: नम आंखों से दी गई शहीद अमन यादव को विदाई, 4 जनवरी को थी शादी की पहली सालगिरह

Etah (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद एटा से है जहां 3 जनवरी को लद्दाख में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हुए अमन यादव को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। आपतो बता दें कि अमन की शादी 4 जनवरी 2024 क हुई थी।

हाइलाइट्स-
-नम आंखों से दी गई शाहिद को विदाई
-लद्दाख में गोली लगने से हुई थी मौत
-जवान के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
-सकीट के सकतपुर रेवाड़ी गांव का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद एटा के थाना सकीट के गांव सकतपुर रेवाड़ी निवासी अमन यादव लद्दाख में 3 जनवरी को गोली लगने से मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम गया था। रविवार को शाहिद अमन यादव का फार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में आया। जहां 509 बटालियन आर्मी सप्लाई कोर्स के सैनिकों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान अमर शहीद जवान अमन यादव को अंतिम दर्शन के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं जनप्रतिनिधि और स्थानीय अधिकारी ने भी मौके पर पहुंचे और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। पिता रामनिवास यादव ने शहीद बेटे को मुखाग्नि दी।

परिजनों ने दी जानकारी
अमर शहीद जवान अमन यादव के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि अमन के पिता रामनिवास यादव जो स्वयं आर्मी से रिटायर है। उनका बड़ा बेटा अमन भी आर्मी में था जो देश की सेवा करते-करते शहीद हो गया। उनका छोटा बेटा आकाश भी आर्मी में जवान है। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की शहीद जवान अमन यादव जुलाई 2017 में आर्मी के सप्लाई कोर में भर्ती हुए थे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताएं कि 4 जनवरी 2024 को अमन की शादी फिरोजाबाद जनपद के जरौली निवासी कविता से हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!