Breaking
29 Mar 2026, Sun

Chhattisgarh: निर्माणाधीन फैक्ट्री में गिरी लोहे की चिमनी हादसे में 8 मजूदरों की मौत

Chhattisgarh (समाचार टाउन डेस्क)

खबर छत्तीसगढ़ से है जहां एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में लोहे की चिमनी गिरने से 8 मजदूरों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से अधिक मजदूर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन के द्वारा मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेसक्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

 हाइलाइट्स-
अचानक भरभराकर गिरी फैक्ट्री की चिमनी
चिमनी के नीचे दबने से 8 मजदूर की मौत
मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जनपद मुंगेरी के गांव रामबोड का है मामला

क्या पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के जनपद मुंगेरी के गांव रामबोड स्थित एक निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। आपको बता दे की लोहे की पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में चिमनी गिरने से उसके नीचे दबाने से 8 मजदूरों के मौत की आशंका है। वहीं दो दर्जन से अधिक मजदूरों की दबाने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासन के द्वारा मलवे से फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

फैक्ट्री में विस्तार का काम चल रहा था
आपको बता दे की हादसा उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री में विस्तार का काम चल रहा था। इसी दौरान इसकी चिमनी भरभराकर गिर पड़ी। चिमनी के नीचे दबने से आठ मजदूरों की मौत होने के आशंका है। वहीं दो दर्जन से अधिक मजदूरों के दबे होने की आशंका है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!