Breaking
27 Sep 2026, Sun

Haridwar: अखिलेश यादव ने लगाई गंगा में डुबकी, चाचा की अस्थियां लेकर पहुंचे हरिद्वार

Haridwar (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर हरिद्वार से है जहां उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे अखिलेश यादव।

हाइलाइट्स-
-हरिद्वार में अखिलेश यादव में लगाई गंगा में डुबकी
-चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियां लेकर पहुंचे हरिद्वार
-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की तस्वीरें

-भाई की जगह प्रवाहित होंगी रारजापल यादव की अस्थियां

अखिलेश यादव पहुंचे हरिद्वार
मंगलवार को मकर संक्रांति के पवन पर्व पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने देर शाम गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। जिसकी उन्होंने तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कहा की मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। अखिलेश यादव के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। वहीं आपको बता दे कि चाचा राजपाल यादव की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

भाई के स्थान पर प्रवाहित होगीं राजपाल सिंह यादव की अस्थियां
आपको बता दे की राजपाल सिंह यादव की अस्थियां उसी जगह पर प्रवाहित की जाएगी। जहां समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां प्रवाहित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!