Breaking
11 Feb 2026, Wed

Moradabad: पत्नी को कार में बॉयफ्रेंड के साथ देख, पति लेटा बोनट पर, बॉयफ्रेंड ने दौडाई कार

Moradabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद मुरादाबाद से है जहां पत्नी को कार में किसी और के साथ देख पति कार के बोनट पर लेट गया। कर चालक ने कर को दौड़ा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कर मक्कार चालक को पकड़ लिया।

हाइलाइट्स-
-पत्नी को कार में दिखे किसी ओर के साथ
-पति बोन्ट पर लेटा, ड्राइवर ने दौड़ाई कार
-बोनट पर लेटे युवक का वीडियो वायरल
-पुलिस ने कार व ड्राइवर को पकड़ा
-मुरादाबाद-आगरा स्टेट हाइवे का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद मुरादाबाद के कटघर के करुला निवासी समीर की शादी बिलसारी क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों विवाद के चलते अलग-अलग रहने लगे थे। समीर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसकी पत्नी का अफेयर मुड़िया भीकम बिलारी गांव रहने वाले माहिर उर्फ नजरुल हसन के साथ चल रहा है। बुधवार की देर शाम समीर ने आरटीओ ऑफिस के पास अपनी पत्नी को माहिर की कार में देखा तो वह बोनट पर लेट गया। जिस पर उसकी पत्नी ने मुंह छुपा लिया और कार चालक माहिर ने कर को दौड़ा दिया।

कार पर लटके समीर का वीडियो वायरल
आपको बता दें कि कार पर लटके समीर को देख वहां मौजूद लोगों ने कार को रोकने की बहुत कोशिश की। लेकिन कार चालक माहिर कार को पांच किलोमीटर तक भगाता रहा। फिर एक कार चालक ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद समीर व माहिर के बीच करीब आधा घंटे तक बवाल हुआ।

पुलिस ने दी जानकारी
एसपी सिटी कुमार विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पति-पत्नी में विवाद के बाद दोनों पिछले 8 साल से अलग रह रहे थे। देर शाम पति ने पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ कर में देख लिया। इसके बाद वह कार के बोनट पर लेट गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। कार चालक व कार को पकड़ लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!