Breaking
15 May 2026, Fri

Hamirpur: विवाहिता ने रावण की जगह फूंका सास, ससुर व ननंद व पति का पुतला

Hamirpur:

जनपद हमीरपुर के मुस्करा कस्बे से एक अजीबो गरीब मामला समाने आया है जहां एक विवाहित महिला ने रावण की जगह सास, ससुर व पति का पुतला दहन किया…..

खबर विस्तार से
जनपद उरई की रहने वाली प्रियंका दीक्षित की शादी 14 साल पहले जनपद हमीरपुर के थाना मुस्करा निवासी संजीव दीक्षित से हुई थी। पति संजीव का उसकी बहनके साथ पहले से ही अवैध संबंध था जिसके चलते पति प्रियंका को शादी के कुछ दिन बाद ही उसे मायके छोड़ आया था। प्रियंका का कहना है कि अवैध सबंध के चलते उसकी शादीशुदा जिंदगी नरक में बहल गई। महिला का कहना है कि उसका पति उसे छोड़कर अपनी प्रेमिका के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहता है।

क्या कुछ कहना है विवाहिता का
पीड़ित प्रियंका ने बताया की उसकी शादी को आज 14 साल बीत गए हैं, और अभी तक उसका बनवास खतम नही हुआ है। पीड़ित ने उत्तरप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा की योगी सरकार बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ अभियान चला रही है और आज एक पढ़ी लिखी बेटी का बचाव नही हो पा रहा है। पीड़ित ने वर्तमान सरकार से न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।

रावण रुपी है सुसरालीजन
विवाहित ने विजयदशमी के दिन रावण का पुतला न फूंक कर अपने पति, सास, सुसर, ननद की तस्वीर लगा कर पुतलो का रावण के रुप में दहन कर दिया। जिसके कारण यह दहन  प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!