Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां अग्निशमन विभाग के हेड कांस्टेबल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक हेड कांस्टेबल जनपद मैनपुरी का निवासी था।
हाइलाइट्स–
–अग्निशमन विभाग की हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या
–विशेष ड्यूटी पर राजेपुर आया था हेड कांस्टेबल
–पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
–जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर का है मामला
क्या है पूरा मामला
फर्रुखाबाद के अग्निशमन विभाग के हेड कांस्टेबल मुनीश कुमार ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आपको बता दे की सुबह जब उसके साथी उसे खाना खाने के लिए उसके कमरे पर बुलाने के लिए गए तो देखा कि पंखे में डोरी के सहारे उसका शव लटका हुआ है। साथियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, जिला अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय और थाना अध्यक्ष राजेपुर योगेंद्र सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। मृतक पड़ोसी जनपद मैनपुरी का निवासी था।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक मुनीश कुमार शराब पीने का आदी था। वह प्रतापगढ़ से विशेष ड्यूटी पर राजेपुर आया था। आत्महत्या के पीछे परिवारी कलह भी हो सकती है फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है।