Breaking
29 Mar 2026, Sun

Lucknow: उत्तर प्रदेश में अब एक ही दुकान पर मिले शराब, बीयर व वाइन, दुकानों का आवंटन लॉटरी से होगा

Lucknow (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर राजधानी लखनऊ से है जहां योगी कैबिनेट ने 12 प्रस्ताव पर मोहर लगाई। जिसमें नई अबकारी नीति को लेकर कई फैसले किए गए हैं। नई अबकारी नीति के तहत अब एक ही दुकान पर शराब व बीयर मिलेगी। कैबिनेट ने शराब बिक्री से 55 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य रखा है।

हाइलाइट्स-
-कैबिनेट ने लगाई नई अबकारी नीति पर मोहर
-एक ही दुकान पर मिलेगी शराब, बीयर व वाइन
-लॉटरी सिस्टम से की जाएगी दुकान आवंटित
-शराब बिक्री से 55 हजार करोड़ का लक्ष्य रखा

खुलेगी कंपोजिट शॉप
योगी कैबिनेट ने बुधवार को अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई अबकारी नीति पर मोहर लगा दी है। आपको बता दे कि नई अबकारी नीति के तहत अब एक ही दुकान पर यानी कंपोजिट शॉप पर शराब, बियर व वाइन मिलेगी। वही नई आबकारी नीति से शराब महंगी होगी। ऐसे में शराब के शौकीनों को पहली अप्रैल से जेब ज्यादा हल्की करनी पड़ेगी। वही कैबिनेट ने फैसला लिया है कि नए वित्त वर्ष में दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। वही लाइसेंस फीस में 10% की बढ़ोतरी भी की गई है।

55 हजार करोड़ राजस्व एकत्र करने का लक्ष्य
योगी कैबिनेट ने वित्तिय वर्ष 2025-26 में शराब की बिक्री से 55 हजार करोड रुपए का राजस्व एकत्र करने का लक्ष्य रखा है। वही आपको बता दें कि नए वित्तीय वर्ष में देसी शराब की दुकान के आवेदन को लिए फीस 40 हजार से 65 हजार रुपए, कंपोजिट दुकानों के आवेदन के लिए 55 हजार से 90 हजार रुपए, मॉडल शॉप के लिए 70 हजार से 1 लाख रुपए वहीं भांग की दुकानों के लिए 25 हजार रुपए की फीस निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!