Breaking
30 Jun 2025, Mon

Lucknow: शादी समारोह में घुसा तेंदुआ, बरातियों में मची अफरातफरी, हमले में दरोगा घायल

Lucknow (समाचार टाउन डेस्क)
खबर राजधानी लखनऊ से है जहां एक शादी समारोह में अचानक तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ के शादी समारोह में अचनाक शादी समरोह में घुस आने से बारातियों में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंची वन विभाग न पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया। तेंदुए के हमले से वन दरोगा घायल हो गए।

हाइलाइट्स-
शादी समारोह में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप
तेंदुआ को देख बारातियों में मची अफरा तफरी
बारातियों ने तेंदुए की सूचना वन विभाग को दी
तेंदुआ के हमले से वन दरोगा गंभीर घायल
लखनऊ पारा के बुद्धेश्वर स्थित का मामला

तेंदुए की सूचना पर बारात में मची भगदड़

शादी समारोह में घुसा तेंदुआ
लखनऊ पारा के बुद्धेश्वर इलाके में स्थित एम एम मैरिज हॉल में बुधवार को शादी के दौरान एक तेंदुआ मैरिज हॉल में घुस आया। तेंदुए को देख बरतियों में अफरा तफरी मच गई। तेंदुए से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। तभी अचानक एक बाराती छत से गिरकर गंभीर घायल हो गया। लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लोग तेंदुए के डर से गाड़ियों के पीछे व गाड़ियों में डुक गए। बारातियों ने मैरिज हॉल में तेंदुआ होने की सूचना वन विभाग व पुलसि को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया।

वन दरोगा गंभीर घायल
वन विभाग हरदोई की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया। आपको बता दे की वन विभाग की टीम व पुलिस की टीम जैसे ही मैरिज हॉल की दूसरी मंजिल पर जा रही थी। तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से टीम की बंदूक वहीं गिर गई। इसी दरमियान एक सिपाही ने तेंदुए को गोली मार दी। जबकि तेंदुए के हमले से दरोगा मुकद्दर अली गंभीर रूप से घायल हो गए। वन विभाग व पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए पर काबू पाया और घायल दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!