Delhi (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर राजधानी दिल्ली से है जहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन को पकड़ने को लेकर अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेलवे ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश।

हाइलाइट्स-
-देर रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़
-प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने को लेकर मची भगदड़
-14 महिलाओं समेत 18 लोगों की हुई मौत, 20 घायल
-प्लेटफार्म 13, 14 व 15 के बीच हुआ हादसा
-मृतकों के परिजनों व घायलो को मुआवजा देगी रेलवे

भगदड़ में 18 की हुई मौत
शनिवार की रात लगभग 9:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 13, 14 व 15 की बीच अचानक भगदड़ मच गई। आपको बता दें कि हादसा उस वक्त हुआ जब लोग महाकुंभ प्रयागराज जाने वाली ट्रेन को पकड़ने जा रहे थे। शनिवार व रविवार दो दिन छुटी होने के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोग शाम 4:00 बजे से ही इकट्ठे होने लगे। रात को 8:30 बजे प्रयागराज जाने वाली ट्रेन लेट हो गई। जिसके कारण भीड़ बढ़ और भगदड़ मच गई। हादसे में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आलम यह था कि हादसे में घायल हुए यात्री मदद के लिए इधर उधर भटकते रहे वहीं दूसरी ओर घायल दर्द से चीख थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए न कोई मौके पर था नहीं ही उन्हें एंबुलेंस मिली। लोगों ने एक दूसरे की मदद से सभी को लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज जारी है। हादसे की सूचना पर रेलवे स्टेशन पर एनडीआरएफ, पुलिस अन्य एजेंसियां समेत 50 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाए। अधिकारी उन सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं जो इस भगदड़ से प्रभावित हुए हैं।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने लिया जाएगा
आपको बता दे की रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जहां उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच करने के निर्देश दिए। वही आपको बता दे कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी घटना की उच्च स्तरीय जांच करने के निर्देश दिए हैं।
रेलवे ने की मुआवजे की घोषणा
आपको बता दे की रेलवे ने भगदड़ के दौरान मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 2.5 लाख रुपए व सामान्य रूप से घायलों को 1 लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
मृतकों की हुई पहचान
आपको बता दे कि भगदड़ के दौरान 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी जिनकी पहचान हो गई है।
(1)बिहार के बक्सर निवासी 79 वर्षीय आहा देवी
(2) दिल्ली के संगम विहार निवासी 41 वर्षीय पिंकी देवी
(3) दिल्ली के सरिता विहार निवासी 50 वर्षीय शीला देवी
(4) दिल्ली के बावन निवासी 25 वर्षीय व्योम
(5) बिहार के सारण निवासी 40 वर्षीय पूनम देवी
(6) बिहार के परना निवासी 35 वर्षीय ललिता देवी
(7) बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 11 वर्षीय सुरुचि
(8) बिहार के समस्तीपुर निवासी 40 वर्षीय कृष्णा देवी
(9) बिहार के समस्तीपुर निवासी 15 वर्षीय विजय शाह
(10) बिहार के वैशाली निवासी 12 वर्षीय नीरज
(11) बिहार के नवादा निवासी 40 वर्षीय शांति देवी
(12) बिहार के नवादा निवासी 8 वर्षीय पूजा कुमार
(13) हरियाणा के भिवाणी निवासी 34 वर्षीय संगीता मलिक
(14) दिल्ली के महावीर एंक्लेव निवासी 34 वर्षीय पूनम
(15) दिल्ली के नागलोई निवासी 40 वर्षीय ममता झा
(16) दिल्ली के सागरपुर निवासी 7 वर्षीय रिया सिंह
(17) दिल्ली के बिजवासन निवासी 24 वर्षीय बेबी कुमारी
(18) दिल्ली के नागलोई निवासी 47 वर्षीय मनोज कुमार

