Breaking
29 Mar 2026, Sun

Delhi: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, आज होगा शपथ ग्रहण समारोह

Delhi (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर राजधानी दिल्ली से है जहां आज 12:00 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह होगा। वही आपको बता दे कि मुख्यमंत्री के साथ-साथ 6 विधायक भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री व अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

हाइलाइट्स-
-रामलीला मैदान में होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह
-रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री
-मुख्यमंत्री के साथ-साथ 6 विधायक लेंगे कैबिनेट मंत्री की शपथ
-प्रधानमंत्री गृहमंत्री व अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद बुधवार की देर शाम विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की गई। आपको बता दे की शालीमार गार्डन से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना गया। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होगी। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित व अतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह 12:00 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, मनजिंदर सिंह सिरसा जैसे दिग्गज नेता मुख्यमंत्री की दौड़ में रेखा गुप्ता के आगे पीछे रह गए।

एक-एक रुपए का देना होगा हिसाब
विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। जिसके बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि यह एक चमत्कार है, दिल्ली की बहनों के जीवन में एक नया अध्याय है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिसने भी राजधानी में भ्रष्टाचार किया है उसे एक-एक रुपए का हिसाब लिया जाएगा।

6 कैबिनेट मंत्री लेंगे शपथ
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा व पंकज कुमार सिंह कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगे दिग्गज
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कैबिनेट मंत्री व अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। आपको बता दे की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बजट सत्र के चलते शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के टैक्सी व ऑटो चालक किसान व केंद्र सरकार के लाभार्थियों को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!