Breaking
8 Mar 2026, Sun

Delhi: रेखा गुप्ता बनी चौथी महिला मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल ने दिलाई शपथ

Delhi (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर राजधानी दिल्ली से है जहां रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं उनके साथ 6 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक बुलाई।

हाइलाइट्स-
-रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री
-उपराज्यपाल ने दिलाई रेखा गुप्ता को शपथ
-छह विधायकों ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
-रामलीला मैदान में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
-मुख्यमंत्री बनते ही बुलाई कैबिनेट बैठक
-कैबिनेट बैठक के बाद करेंगी यमुना आरती 

रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 70 में से 48 सीटें जीतकर 23 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। वहीं बुधवार की शाम विधायक दल की बैठक हुई थी। बैठक में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री व अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश गुप्ता को उपमुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। जिसको लेकर गुरुवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शपथ दिलाई। इस दौरान 6 अन्य विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

किसको क्या मिला
आपको बता दे की मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के चार घंटे बाद ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास ग्रह और वित्त मंत्रालय रखा है। वहीं अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हारने वाले प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है इसी के साथ उन्हें शिक्षा परिवहन और पीडब्ल्यूडी विभाग दिया गया है। मनजिंदर सिंह सिरसा को स्वास्थ्य अर्बन डेवलपमेंट और इंडस्ट्री का विवाद दिया गया है। वहीं रविंद्र कुमार इंद्राज को समाज कल्याण और श्रम विभाग दिया गया है। कपिल मिश्रा को जल पर्यटक और संस्कृति विभाग दिया गया है। पंकज कुमार सिंह को विधि, विधाई कार्य और आवास विवाद दिया गया है। वहीं आशीष सूद को राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया है।

कैबिनेट की बुलाई बैठक
रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद शाम 7:00 बजे पहले कैबिनेट बैठक बुलाई है। कैबिनेट बैठक के बाद वह यमुना घाट का दौरा करेंगी। इसके माध्यम से वह यमुना सफाई का संदेश देगी। वही सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री यमुना घाट पर पूजा अर्चना भी कर सकती हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे की मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, जदयू से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!