Agra (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद आगरा से है जहां पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर टीसीएस कंपनी के मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने 6 मिनट 57 सेकंड का एक वीडियो बनाया। जिसमें उन्होंने कहा कि मर्दों की भी सोचिए प्लीज मर्दों के बारे में कोई बात तो करें। बेचारे बहुत अकेले रह जाते हैं। वीडियो में युवक ने अपनी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

हाइलाइट्स-
-पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर पति ने किया सुसाइड
-सुसाइड से पहले बनाया 6 मिनट 57 सेकंड का वीडियो
-वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
-वीडियो में युवक ने कहा प्लीज मर्दों के बारे में सोचिए
-युवक ने वीडियो में पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

क्या है पूरा मामला
आगरा के डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले नरेश चंद शर्मा एयरफोर्स से रिटायर कर्मचारी हैं। वे अपनी पत्नी के साथ आगरा में ही रहते हैं। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। उनकी पुत्री दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती है। वहीं उनका बेटा मानव शर्मा मुंबई में टीसीएस कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर तैनात है। उसकी शादी 30 जनवरी 2024 को आगरा के बरहन निवासी निकिता से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही मानव व उसकी पत्नी मुंबई चले गए थे। 23 फरवरी को मानव अपनी पत्नी के साथ वापस आगरा आया था। उसी दिन वह पत्नी को मायके छोड़कर वापस घर लौट आया था। 24 फरवरी की सुबह मानव ने घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर सुसाइड कर ली। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
पिता ने दी जानकारी
पिता नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 फरवरी को बहू का बेटा मुंबई से वापस आए थे। 23 फरवरी को ही उसका बेटा बहू को उसके मायके छोड़कर वापस आया था। अगले दिन सुबह बेटे को फंदे से लटका देखा वह घबरा गए और उसे आनन फानन में मिलिट्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पति व पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। 23 फरवरी को जब उसका बेटा बहु को छोड़ने के लिए मायके गया था। तब भी बेटे व मायके वालों के बीच विवाद हुआ था। उनका कहना है कि बहू बेटे से कहती थी कि घर वालों को झूठे मुकदमे में फसवा दूंगी। मेरे घर वालों ने मेरी मर्जी के खिलाफ शादी की है। मेरा पहले से एक बॉयफ्रेंड है। मैं उसके साथ ऐशो आराम से जीना चाहती हूं। उन्होंने बताया कि जब उनके बेटे ने सुसाइड किया तो उनकी पत्नी बेटी के पास दिल्ली गई हुई थी।
क्या कुछ कहा वीडियो में
आपको बता दे की युवक ने सुसाइड करने से पहले एक 6 मिनट 57 सेकंड का वीडियो बनाया जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में युवक ने कहा “मैं पहले भी कई बार सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं। आज फिर कोशिश कर रहा हूं। चलो ठीक है आज, अब, जा रहा हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता किसी भी लॉ एंड ऑर्डर से। मैं अपना बता देता हूं यार सबका सेम है मेरी वाइफ का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। कोई बात नहीं। वीडियो में युवक ने अपील कि मर्दों की भी सोचिए प्लीज मर्दों के बारे में कोई बात तो करें। बेचारे बहुत अकेले रह जाते हैं।“
पत्नी निकिता शर्मा ने कहा
मृतक मानव शर्मा की पत्नी निकिता शर्मा ने कहा कि मानव ने पहले भी तीन बार फांसी लगाने की कोशिश की थी। एक बार मैंने खुद फंदा काटकर उन्हें बचाया था और आगरा लेकर आई थी। वह मुझे खुशी-खुशी मायके छोड़कर गए थे। उसका कहना है कि शादी से पहले जो कुछ था वह मेरा पास्ट था। वह ड्रिंक करके मेरे साथ मारपीट करते थे। इसकी जानकारी मैंने कई बार अपने सास ससुर से की थी। लेकिन उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच की बात है आपस में सुलझा लो कोई तीसरा बीच में नहीं आएगा। जिस दिन मानव ने सुसाइड किया मैंने उनकी बहन से कहा था। लेकिन वह नहीं मानी। जिस दिन मानव की डेड बॉडी आई मैं घर गई थी लेकिन दो दिन के बाद मुझे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया।

