Breaking
29 Mar 2026, Sun

Farrukhabad: पांचाल घाट पुल की होगी मरम्मत, एक माह तक रहेगा यातायात डायवर्जन

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां पांचाल घाट पुल की रिपेयरिंग के लिए पुल को एक महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा। पुल बंद होने के कारण यातायात डायवर्जन किया जाएगा। जिसको लेकर एआरटीओ कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया।

हाइलाइट्स-
-पांचाल घाट पुल की होगी रिपेयरिंग, बंद रहेगा पुल
-2 मार्च से लेकर 31 मार्च तक रहेगा पुल बंद
-पुल से गुजर सकेंगे केवल दो पहिया व छोटे वाहन
-एआरटीओ कार्यालय में हुई बैठक

पांचाल घाट पुल रिपेयरिंग का होगा कम
पांचाल घाट पुल की रिपेयरिंग के कार्य को लेकर एआरटीओ कार्यालय में एआरटीओ सुभाष राजपूत व एआरटीओ बी चौधरी के अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई। बैठक में बस व ट्रक ऑपरेटर ने हिस्सा लिया। बैठक में बताया गया कि पुल की मरम्मत को लेकर 2 मार्च से 31 मार्च तक यातायात डायवर्जन किया जाएगा। यातायात डायवर्जन के समय पुल से केवल छोटे वाहन जैसे कि दो पहिया, कार, स्कूल बस, टैक्सी व एंबुलेंस को ही गुजरने की इजाजत दी जाएगी। वहीं कृषक द्वारा केवल कृषि संबंधी फसल एवं उर्वरक को सुबह 4:00 बजे से 8:00 तक ले जाने की अनुमति दी जाएगी। आपको बता दे कि यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिला अधिकारी के आदेश पर रूट का डायवर्जन 2 मार्च से किया जाएगा जिसका शतप्रतिशत पालन किया जाएगा।

कुछ इस तरह होगा डायवर्सन
आपको बता दे की इटावा व मैनपुरी से जाने वाली व बदायूं शाहजहांपुर बरेली व हरदोई जाने वाले भारी वाहनों को थाना मोहम्मदाबाद के रोहिल्ला चौराहे से नवाबगंज फैजाबाद व शमशाबाद होते हुए डायवर्ट किया गया है। वहीं छिबरामऊ से जाने वाले व बदायूं शाहजहांपुर बरेली हरदोई जाने वाले सभी भारी वाहनों को थाना जहानगंज के बहोरीकपुर किराए से मोहम्मदाबाद नवाबगंज फैजाबाद व शमशाबाद होते हुए डायवर्ट किया गया है। जनपद शाहजहांपुर के झरणीय चौराहे पर बदायूं मुरादाबाद की ओर से आने वाले तथा फर्रुखाबाद आने वाले वाहनों को शमशाबाद फैजाबाद होते हुए डायवर्ट किया गया है। हरदोई बरेली बस शाहजहांपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को राजपुर के डाबरी मोर से राजेपुर अमृतपुर जरियानपुर शमशाबाद की ओर डायवर्ट किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!