Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व फतेहपुर के सांसद जनपद दौरे पर आए थे। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

हाइलाइट्स–
–सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का आज जनपद दौरे पर
–पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा जमकर निशाना
–भाजपा दोहरे चरित्र की पार्टी- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
–फर्रुखाबाद के समाजवादी पार्टी कार्यालय का मामला

जनपद दौरे पर आए सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व फतेहपुर लोकसभा सीट से सांसद नरेश उत्तम आज जनपद दौरे पर थे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद जनपद की धरती नेताजी मुलायम सिंह यादव व डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की धरती है। इसलिए फर्रुखाबाद हमेशा से समाजवादी पार्टी का मुख्य जनपद रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दोहरे चरित्र की पार्टी है। वह कहती कुछ है और करती कुछ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में फर्रुखाबाद से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने भारतीय जनता पार्टी के मुकेश राजपूत को हराया था। लेकिन साठगांठ के चलते प्रशासन ने मुकेश राजपूत को जीत का प्रमाण पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बेईमानी से चुनाव जीती है। चुनाव में चुनाव आयोग की ओर से बेईमानी कराई गई। हमारे मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिए गए। वहीं तमाम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए।
इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे कि इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, लोकसभा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य, जितेंद्र सिंह यादव, मनदीप यादव, शशांक सक्सेना, इलियास मंसूरी, सर्वेश अंबेडकर, विजय यादव, बंटी यादव, मनोज यादव व हरीश यादव समते सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

