Breaking
27 Sep 2026, Sun

Farrukhabad: हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्रा की दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

हाइलाइट्स–
–पेपर देखकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत
–मौत की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम
–पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
–कायमगंज-कंपिल मार्ग स्थित गांव रायपुर का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी जयवीर का 16 वर्षीय पुत्र कुनाल गांव के ही साथी रामरतन के 16 वर्षीय पुत्र नीतेश व सत्येंद्र के 17 वर्षीय पुत्र करन के साथ गांव रायपुर स्थित इनामुल हक शाह मेमोरियल इंटर कॉलेज में बाइक से हाइस्कूल की परीक्षा देने गए था। तीनों छात्र परीक्षा देकर वापस बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी अचानक गांव रायपुर के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे को देख आसपास ग्रामीण व राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने गंभीर रूप से घायल तीनों छात्रों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुणान को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर उदय राज ने कुनाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

साथी छात्र ने दी जानकारी
साथी छात्र ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों एक ही बाइक से पेपर देकर वापस लौट रहे थे। तभी रायपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक कुनाल की मां पूजा का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!