Delhi (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर राजधानी दिल्ली से है जहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। आपको बता दे कि दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना का प्रस्ताव पास किया गया।
हाइलाइट्स-
-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश सरकार ने दिया तोहफा
-कैबिनेट की बैठक में लगी महिला समृद्धि योजना पर मोहर
-महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए को दी मंजूरी
-गरीब महिलाओं के खाते में आएंगे हर महीने 2500 रूपए
महिला समृद्धि योजना पर लगी मोहर
शनिवार को दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक का आयोजन हुआ। कैबिनेट बैठक में प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2500 देने वाली महिला समृद्धि योजना पर मोहन लगाई गई। इसके बाद दिल्ली की प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आयोजित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में महिला दिवस के कार्यक्रम में महिला समृद्धि योजना की घोषणा की गई। आपको बता दे कि प्रदेश सरकार ने 5100 की मंजूरी दी यानी कहा जा सकता है कि अब प्रदेश की गरीब माताओ व बहनों के खाते में हर महीने 2500 आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस तरह आम आदमी पार्टी ने अपनी ही महिला संसद को घर बुलाकर उनका अपमान किया है। ठीक उसी उसी तरह इंदिरा गांधी ने कभी भी किसी महिला को उभरने नहीं दिया। आज भाजपा ने ऐसा काम कर दिया है। कि अगर निर्मला सीतारमण देश का बजट पढेंगी तो रेखा गुप्ता दिल्ली में पढेंगी।
चुनाव के दौरान की थी घोषणा
आपको बता दी कि विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 2100 देने का वादा किया था। इसके बाद भाजपा की तरफ से संकल्प पत्र के नाम से चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनने की स्थिति में महिला समृद्धि योजना को अमल में लाने और हर पात्र महिला को हर महीना 2500 देने का वादा किया था।