Breaking
13 Aug 2026, Thu

Farrukhabad: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का हुआ आयोजन 169 जोड़ों ने लिए सात फेरे, एक जोड़े का हुआ निकाह

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन हुआ। आपको बता दे कि सामूहिक विवाह में 170 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष व विधायक ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।

हाइलाइट्स-
-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन
-170 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
-डीएम, विधायक ने दिया नव दंपतियों को आशीर्वाद
-फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन ग्राउंड का है मामला

170 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
जनपद फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के ग्राउंड में समाज कल्याण विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 170 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। वहीं आपको बता दे कि 169 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। वही एक जोड़े ने निकाह पढा। आपको बता दे कि वर वधु को उपहार के रूप में चांदी का सिक्का, चांदी की पायल, चांदी के बिछिया, प्रेशर कुकर, एक  ट्रॉली बैग व 10 हजार रुपए नगद दिए।

जिलाधिकारी व विधायकों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष त्रिवेदी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक सुशील शाक्य व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सभी ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!