Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: बसपा जिला अध्यक्ष ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां बहुजन समाज पार्टी ने नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया। आपको बता दे कि जिला अध्यक्ष ने बसपा सुप्रीमो मायावती की संस्तुति के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

हाइलाइट्स
बसपा जिला अध्यक्ष ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा
बसपा सुप्रीमो की संस्तुति के बाद की गई कार्यकारिणी की घोषणा
उपेंद्र लोधी को मिली बसपा के जिला कोषा अध्यक्ष की जिम्मेदारी
विजय भास्कर व अच्छे लाल को बनाया गया जिला प्रभारी

नई कार्यकारिणी की घोषणा
बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद गौतम ने बसपा सुप्रीमो मायावती की संस्तुति के बाद जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। आपको बता दे कि जिले की नई कार्यकारिणी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उपेंद्र लोधी को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विजय भास्कर व अच्छे लाल को जिला का प्रभारी बनाया गया है। शब्बीर मंसूरी को जिला उपाध्यक्ष व अरविंद बाथम को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। सुरजीत बाबू को जिला सचिव बनाया गया है। वही प्रेम सागर दिवाकर और रूप लाल वर्मा को सदस्य बनाया गया है।

नई टीम में नई ऊर्जा
आपको बता दे की बसपा कि जिले की नई टीम नई ऊर्जा के साथ बूथ स्तर पर कार्य करेगी। बसपा की नई टीम बूथ स्तर पर जाकर जनता को बसपा की नीतियों के बारे में जानकारी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!