Breaking
12 Nov 2026, Thu

Farrukhabad: अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। आपको बता दे कि नगर क्षेत्र में केवल 10 कॉलोनी का लेआउट पास कराया गया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी प्लाटिगों की नापझोक।

हाइलाइट्स–
–अवैध प्लाटिंग ऊपर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
–नगर क्षेत्र में 10 कॉलोनी का लेआउट पास कराया गया था
–उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर शुरू हुई जांच
–अवैध प्लाटिंग करने वाले व माफिया को जारी किया गया नोटिस

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद में अवैध कॉलोनीयों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। आपको बताने की नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने जिले में हो रही प्लाटिंगो को अवैध घोषित कर दिया है। वहीं उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में मात्र 10 कॉलोनीयों का ही लेआउट पास कराया गया है। बाकी कॉलोनी का लेआउट पास नहीं हुआ है। उनका कहना है कि इन कॉलोनीयों की उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर जांच शुरू की जाएगी। आपको बता दे कि प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग करने वाले व भू माफिया को नोटिस दी जारी किया है। वही आपको बताते चले की कॉलोनीयों की नापझोक की जा रही है। वहीं यह भी देखा जा रहा है कि प्लाटिंग लेआउट के अनुसार की गई है या नहीं।

कॉलोनी की नाप से मचा हड़कंप
आपको बता दे कि जैसे ही जिला प्रशासन के द्वारा कॉलोनी की नाप कराई गई तो लोगों में हड़कंप बच गया। वहीं कुछ प्रॉपर्टी डीलरों ने बंधक बनाए गए प्लाट को बिक्री कर दिए है। वही आपको बताते चलेगी ले कि लेआउट की शर्तों का उल्लंघन होने पर बंधक प्लांट को नीलाम कर कॉलोनी में विकास कार्य कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!