Breaking
14 Mar 2026, Sat

Farrukhabad: शकुंतला देवी बनी कांग्रेस की दोबारा जिला अध्यक्ष

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां शकुंतला देवी को कांग्रेस की नई जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अंकुर मिश्रा को फर्रुखाबाद नगर अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं लोगो का कहना है कि पूर्व विदेश मंत्रियों के करीबियों को ही पद मिल है।

हाइलाइट्स-
-शकुंतला देवी बनी कांग्रेस की नई जिला अध्यक्ष
-दूसरी बार कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बनी है शकुंतला देवी
-दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं शकुंतला देवी
-अंकुर मिश्रा को फर्रुखाबाद नगर की कमान

शकुंतला देवी के हाथ में पुन: जिले की कमान
जनपद फर्रुखाबाद में शकुंतला देवी को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। आपको बता दे कि शकुंतला देवी दूसरी बार कांग्रेस की जिला अध्यक्ष घोषित हुई है। वही शकुंतला देवी 2012 व 2022 में कांग्रेस की टिकट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी है। लेकिन उन्हें दोनों बार हार का सामना करना पड़ा था। वही आपको बता दे की अंकुर मिश्रा जो कि पुराने कांग्रेसी नेता है उन्हें फर्रुखाबाद नगर की कमान सौंपी गई है।

2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी कमर कस ली है गुरुवार की देर रात कांग्रेस ने 75 जिलों के नए पदाधिकारी का ऐलान किया है। आपको बता दे कि पदाधिकारी में ज्यादातर पुराने लोगों को ही दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!