Breaking
7 Mar 2026, Sat

Farrukhabad: प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ दीवार पर लिखी अभद्र टिप्पणी

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ अराजक तत्वों ने दीवार पर लिखी अभद्र टिप्पणी। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

हाइलाइट्स
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ दीवार पर लिखी अभद्र टिप्पणी
टिप्पणी के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त
-10 दिन पहले भी अचानक तत्वों ने लिखी थी अभद्र टिप्पणी टिप्पणी
फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहे का है मामला

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ लिखी अभद्र टिप्पणी
जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित ट्रांसपोर्ट चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अराजक तत्वों ने अभद्र टिप्पणी दीवार पर लिखी। अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से दोषियों को खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की।

10 दिन पहले भी लिखी थी अभद्र टिप्पणी
आपको बता दे कि कायमगंज नगर स्थित शिवाजी की मूर्ति में लगे जनरेटर कक्ष की दीवार पर अराजक तत्वों के द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखी थी। नगर अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते अभी तक अराजक तत्व पकड़ में नहीं आए हैं। जिससे उनके हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं और वे बार-बार खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!