Breaking
15 May 2026, Fri

Farrukhabad: जिले में हुई संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हो गई है। आपको बता दे की 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को दिखाई हरि झंड़ी।

हाइलाइट्स
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई शुरुआत
जिलाधिकारी ने की तैयारी की समीक्षा बैठक
-1 से 30 तक चलाया जाएगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
-10 से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा दस्तक अभियान

जिलाधिकारी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
जनपद फर्रुखाबाद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी पूरी हो गई है। आपको बता दे कि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में इस संबंध में द्वितीय अंतर्विभागीय जनपद स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली कलेक्टर से शुरू होकर फतेहगंज चौराहा, आवास विकास और लकूला होते हुए लोहिया अस्पताल पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान रैली में सभी विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी में दी जानकारी
आपको बता दे कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनिंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। वहीं इसी के साथ ही 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी गतिविधियों का माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है अभियान से जुड़े सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!